Maiya Samman Yojana 13th Kist: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना उन योजनाओं में से है, जिसने लाखों घरों में खुशहाली लाई है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इससे महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर पाती हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
अब तक सरकार 12 किस्तें जारी कर चुकी है और सभी लाभार्थी महिलाएं 13वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। खास बात यह है कि इस बार जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें एक साथ ₹5000 दिए जाएंगे। यही वजह है कि 13वीं किस्त का इंतजार महिलाओं के लिए और भी खास हो गया है।
Maiya Samman Yojana 13th Kist Date
पिछली यानी 12वीं किस्त का पैसा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है। अब बारी है 13वीं किस्त की, जिसका इंतजार बड़ी संख्या में महिलाएं कर रही हैं। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 13वीं किस्त करम पर्व जारी करने वाली है। यानी अगस्त के दूसरे सप्ताह में महिलाओं के खाते में यह राशि जमा होगी।
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संबंधित विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। जैसे ही राशि ट्रांसफर होगी, महिलाओं के खाते में सीधा पैसा DBT के माध्यम से पहुंच जाएगा। इसलिए लाभार्थी महिलाओं को थोड़े धैर्य के साथ अगली किस्त का इंतजार करना होगा।
करम पर्व पर महिलाओं को मिलेगा 5000 रूपये
मईयां सम्मान योजना के 12वीं किस्त से वंचित महिलाओं को 13वीं किस्त में ₹5000 की राशि दी जाएगी और जिन महिलाओं को 12वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है उन्हें 13वीं किस्त में ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि महिलाओं के खाते में करम पर्व से पहले जमा की जा सकती है।
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिनका डीबीटी चालू है एवं जिनके नाम इस योजना के लाभार्थी सूची में शामिल है। अगर आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी है तो आप अपना DBT चेक जरूर करें साथ ही लिस्ट में भी अपना नाम चेक करें। इसके अलावा जिनके द्वारा इसकी पात्रताओं को पूर्ण किया जा रहा है उन्हें राशि मिलेगी।
मईयां योजना 13वीं किस्त के लिए पात्रता
- सबसे पहले, आवेदिका महिला का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना में वही महिलाएं शामिल की जाती हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं हो।
- यदि महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो वह इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकती है।
- जिन परिवारों पर आयकर लगता है, वहां की किसी भी महिला को इस योजना में लाभ नहीं मिलेगा।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए, तभी आवेदन मान्य होगा।
- अगर परिवार के पास ट्रैक्टर है तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन अन्य चार पहिया वाहन होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- लाभार्थी महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए और यह खाता DBT से लिंक होना जरूरी है।
- आवेदन या दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- इसके अलावा मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में महिला का नाम होना जरूरी है।
Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम करने का मौका, सैलरी ₹15000 महीना
Maiya Samman Yojana 13th Kist List कैसे चेक करें?
अब सवाल यह है कि 13वीं किस्त की राशि किन महिलाओं को मिलेगी और कैसे पता करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी परेशानी की जरूरत नहीं है। आप अपनी ग्राम पंचायत, प्रखंड कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाकर लाभार्थियों की सूची देख सकती हैं। इसके अलावा योजना से संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी किस्त की स्थिति चेक की जा सकती है।
पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर डालकर “Payment Status” देखा जा सकता है। वहां आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी 12वीं किस्त आई है या नहीं और 13वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब ट्रांसफर हुआ है। इस तरह आप घर बैठे ही अपनी किस्त की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।