Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: आज के समय में कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो घर की जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं है। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी पहचान बनाने और आर्थिक रूप से सक्षम होने का सपना जरूर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए महिलाओं को उनके घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत कुल 20000 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और फिलहाल 4525 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें महिलाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार काम दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि महिला को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं होगी, वह अपने घर पर रहकर ही आय अर्जित कर सकेगी। इससे महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी और नौकरी, दोनों को अच्छे से संभाल पाएंगी और आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
योजना का लाभ और चयन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। सरकार ने 4525 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है और आगे और भी पद बढ़ाए जाएंगे। चयनित महिलाओं को उनकी पढ़ाई, कौशल और अनुभव के आधार पर काम दिया जाएगा ताकि वे आसानी से कार्य कर सकें।
इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहारा तो मिलेगा ही, साथ ही उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़कर आधुनिक तकनीक और डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि महिलाएं ऑनलाइन काम करने की कला सीखेंगी और भविष्य में और भी अवसर पा सकेंगी। इस योजना में महिलाओं को कौशल के आधार पर कार्य दिया जाएगा जिससे महिलाएं हर महीने ₹15000 तक कमाई कर सकती है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है। आवेदन करने वाली महिला का ऑनलाइन पंजीकरण होगा और फिर उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें काम आवंटित किया जाएगा। इस तरह से महिलाएं सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से घर बैठे ही अपनी आय का साधन बना पाएंगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा, यानी महिला का जन्म या स्थायी निवास राजस्थान में होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे हर उम्र की महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं।
- इस योजना में प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और हिंसा पीड़ित महिलाएं भी इस योजना में आवेदन कर सकती हैं और इन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी।
- विकलांग महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं और घर से काम करने का अवसर प्राप्त कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला के पास काम करने की क्षमता और घर से काम करने की इच्छा होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए दस्तावेज
- SSO ID
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कार्य अनुभव से जुड़े प्रमाण (यदि उपलब्ध हों)
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Also Read :- बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रूपये, ऐसे उठाएं लाभ
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इच्छुक महिला को मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनबोर्डिंग सेक्शन पर क्लिक करना होगा, जहां एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- इसके बाद फॉर्म में नाम, पता, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- अब महिला को सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण और निवास प्रमाण स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद महिला को फॉर्म को सबमिट करना अनिवार्य होगा।
- सबमिट करने के बाद महिला को एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से वह पोर्टल पर लॉगिन कर सकती हैं।
- लॉगिन करने के बाद महिला अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध नौकरियों का चयन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है।
- दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद चयनित महिला को घर बैठे ही कार्य उपलब्ध करा दिया जाएगा।