Maiya Samman Yojana 13th Installment: राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड सरकार लगातार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मईया सम्मान योजना, जिसके तहत हर महीने महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय मदद दी जाती है। इस योजना ने लाखों महिलाओं को घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है।
अब तक सरकार 12 किस्तें जारी कर चुकी है और महिलाएं 13वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। खास बात यह है कि इस बार करम पर्व पर महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें एक साथ ₹5000 और कुछ को ₹7500 तक मिलेंगे। ऐसे में यह किस्त महिलाओं के लिए बेहद खास मानी जा रही है।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Date
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक सभी महिलाओं को 12वीं किस्त का पैसा पहले ही उनके खातों में भेजा जा चुका है। अब सरकार ने 13वीं किस्त की तैयारी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स और अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह किस्त करम पर्व के अवसर पर महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी।
सरकार चाहती है कि त्योहार से पहले महिलाओं को यह आर्थिक मदद मिल जाए ताकि वे खुशी-खुशी पर्व मना सकें। हालांकि सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह तक यह राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर होने की संभावना है।
इन महिलाओं को एक साथ मिलेंगे 7500 रूपये
इस बार सरकार ने उन महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है जिन्हें 11वीं और 12वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था। ऐसी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त के साथ-साथ पिछली दोनों किस्तें भी जोड़ी जाएंगी। यानी इन लाभार्थियों को कुल ₹7500 की राशि एक साथ दी जाएगी।
वहीं जिन महिलाओं को पिछली बार केवल 12वीं किस्त नहीं मिली थी, उनके खाते में इस बार ₹5000 आएंगे। जिन महिलाओं को सभी पिछली किस्तें मिल चुकी हैं, उन्हें 13वीं किस्त के रूप में सामान्य ₹2500 मिलेंगे। इससे यह साफ है कि सरकार किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित नहीं रखना चाहती है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- लाभ के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- यदि महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है तो वह योजना का हिस्सा नहीं बन सकती।
- जिन परिवारों पर आयकर लगता है, वहां की महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- यदि परिवार के पास केवल ट्रैक्टर है तो योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन अन्य 4 पहिया वाहन होने पर आवेदन रद्द हो जाएगा।
- महिला का अपना एकल बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
- आवेदन में दिए गए सभी दस्तावेज सही होने चाहिए, किसी भी गड़बड़ी पाए जाने पर आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
- सबसे जरूरी बात, महिला का नाम मईया सम्मान योजना लाभार्थी सूची में होना चाहिए।
Also Read :- करम पर्व पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
- 13वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर दिए गए “Login” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां अपनी Login ID और Password डालकर पोर्टल में प्रवेश करना है।
- लॉगिन करने के बाद अब आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- यहां एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी Application Number और Mobile Number दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अब आपको “Get OTP” बटन पर क्लिक करना है। अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- वेरीफिकेशन पूरा होते ही आपके सामने पूरा 13वीं किस्त का पूरा विवरण खुल कर आ जाएगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि किस किस्त का पैसा आपके खाते में जमा हुआ है और अगली किस्त कब ट्रांसफर होगी।