PM Kisan 21th Kist Beneficiary List: सभी किसानों को इस दिन मिलेंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपये, नई लिस्ट जारी

PM Kisan 21th Kist Beneficiary List: खेती करने वाले देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान योजना चल रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की राशि दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा जाता है। हर किस्त की राशि ₹2000 की होती है और पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

अब तक करोड़ों किसानों को 20 किस्तों का लाभ मिल चुका है और किसान अब 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह योजना किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में सहारा देती है और उनकी आय को स्थिर करने में मदद करती है। खास बात यह है कि पैसा सीधे खाते में आने से किसानों को किसी बिचौलिये पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों के खाते में किस्त की राशि जमा की जाती है जिनमें सभी दस्तावेज अपडेट होते हैं एवं जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल होता है। पीएम किसान की नई लाभार्थी सूची जारी हुई है जिसमें नाम होने वाले किसानों को किस्त की राशि दी जाएगी, साथ ही यह किस्त कब मिलेगी इसकी जानकारी हमने आगे बताई है।

21वीं किस्त के ₹2000 इस दिन मिलेंगे

भारत सरकार ने 20वीं किस्त पहले ही लाभार्थियों तक पहुँचा दी है और अब 21वीं किस्त को लेकर किसानों की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह किस्त नवंबर महीने में किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और राशि सीधे DBT के जरिए भेजी जाएगी।

हालांकि किस दिन पैसा आएगा, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन यह तय है कि किसानों को तय समय पर पैसा मिल जाएगा। इस बार भी करोड़ों किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त पहुँचने वाली है। जैसे ही फाइनल तिथि का अनाउंसमेंट हो जाता है हम आपको इसकी जानकारी यहां दे देंगे।

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम किसान के 21वीं किस्त की राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका नाम नई जारी की गई PM Kisan Beneficiary List में शामिल है। जिन किसानों ने अपनी e-KYC पूरी कर ली है, बैंक खाता आधार से लिंक करवा लिया है और जमीन का रिकॉर्ड सही ढंग से अपडेट है, उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

ऐसे किसानों के खाते में 21वीं किस्त के ₹2000 की राशि ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं जिन किसानों के द्वारा जरूरी औपचारिक जैसे ई केवाईसी, बैंक का आधार से लिंक, आवेदन में कोई गलती है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए किसानों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि उनके सभी दस्तावेज समय पर अपडेट हों।

PM Kisan 21th Kist के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ भारत के नागरिक किसानों को दिया जाता है, दूसरे देश के नागरिक इसके पात्र नहीं होंगे।
  • लाभ पाने के लिए किसान की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और इससे अधिक उम्र वाले किसान भी शामिल हो सकते हैं।
  • योजना का लाभ मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है, जिनके पास कृषि योग्य भूमि का रिकॉर्ड मौजूद है।
  • किसान परिवार की वार्षिक आय अधिक नहीं होनी चाहिए और लाभार्थी किसी भी हालत में आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • यदि किसान परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए, तभी पैसा मिल पाएगा।
  • 21वीं किस्त की राशि के लिए e-KYC और भूमि सत्यापन जैसे जरूरी कार्य पूरे करना बेहद जरूरी है।
  • गलत दस्तावेज या अधूरी जानकारी पाए जाने पर आवेदन स्वतः रद्द हो जाएगा और किसान को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Also Read :- सभी महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

PM Kisan 21th Kist Beneficiary List चेक कैसे करें?

  • 21वीं किस्त की सूची को देखने के लिए सबसे पहले किसान को PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर पहुँचने के बाद वहाँ “Farmers Corner” नाम का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “Beneficiary List” का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको पहले राज्य का नाम चुनना होगा।
  • राज्य के बाद क्रमशः जिला, उप-जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। सभी विकल्प भरने के बाद आपको अंत में “Get Report” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पूरी लाभार्थी सूची (Beneficiary List) खुल जाएगी। यदि इस सूची में आपका नाम दर्ज है, तो समझिए कि आपके खाते में ₹2000 की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon